फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुलिस के पहरे में किया डीएपी का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सहकारी समितियों पर आईडी न आने से सोमवार दोपहर तक डीएपी का वितरण नहीं हो सका। मामला जिलाधिकारी तक पहुंचने पर दोपहर 2:20 बजे आईडी मिलने पर पुलिस की देखरेख में किसानों को खाद वितरित किया गया।
समितियों पर खाद तो पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, लेकिन आईडी न मिलने से समितियों पर खाद का वितरण दोपहर तक नहीं हो सका। जिलाधिकारी आवास के निकट सहकारी समितियों पर सुबह दस बजे से किसान भारी संख्या में खाद लेने पहुंच गए, लेकिन दोपहर एक बजे तक भी जब उन्हें आईडी नहीं मिलने पर खाद वितरण नहीं किया गया तो काफी संख्या में किसान जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से बात कर जल्द किसानों को खाद वितरण कराने के निर्देश दिए। मुख्यालय बात करने पर दोपहर दो बजे तक समितियों पर आईडी आने के बाद 2.20 बजे से खाद का वितरण शुरू कराया गया। समितियों पर पुलिस की देखरेख में सूची बनाकर क्रमवार खाद का वितरण कराया गया। सूची में नाम न होने से बहुत से किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। उन किसानों से सूची में नाम जुड़वाने के लिए कहा गया और अगले दिन बुलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें