फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: करंट का खतरा...भूमिगत तारों के खुले हैं वितरण बॉक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में सड़कों के किनारे बिजली विभाग ने सप्लाई के लिए वितरण बॉक्स लगवाए हैं, लेकिन खुले में रखे ये बॉक्स दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में विभिन्न प्रकार के 35 हजार से अधिक बिजली कनेक्शन हैं। इसके लिए जगह-जगह सड़क किनारे या ट्रांसफार्मरों के पास भूमिगत केबल कनेक्शन के लिए डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स लगाए गए हैं। शुरुआत में तो इन बॉक्स को ढंका गया था, लेकिन कुछ समय से इन बॉक्स के दरवाजे या तो टूट गए या खुले हैं। ऐसे एक दो नहीं, बल्कि कई जगह बॉक्स देखे जा सकते हैं। जबकि, इनके पास से निकलने वाले लोगों को खतरा बना हुआ है।
-
आजादपुरा में डैम रोड पर ट्रांसफार्मर के बगल में केबल डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स खुला पड़ा है। यहां ट्रांसफार्मर तो प्लिंथ पर रखा हुआ है, जबकि उसके पास सड़क किनारे लगा डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स खुला होने से करंट का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

-
मोहल्ला आजादपुरा में ही टौरिया वाली गली में चंदा आई अस्पताल के बगल की गली में बालहंस स्कूल के पास डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स लगा है। यह बॉक्स नाली से सटा हुआ रखा है, जिस पर छोटा बच्चा भी आसानी से पहुंच सकता है। पशु भी केबल बॉक्स तक पहुंचता है तो उसे करंट लगने का खतरा है।

केबल कनेक्शन वाला डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स का गेट टूट गया है। उसमें जोड़े गए खुले तार से करंट का खतरा बना हुआ है। इसके पास तक बच्चे भी पहुंच सकते हैं। शुरुआत में इसका कभी गेट लगा हुआ था, लेकिन अब इसका गेट टूटने से लोगों को करंट का भय है।
-
मोहल्ला डोंडाघाट स्थित जुगलकिशोर मंदिर के सामने स्थापित ट्रांसफार्मर के नीचे ही डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स खुला पड़ा है। कट आउट भी खुले हैं, जिनसे सीधे केबल जुड़ी हुई है। इससे जल संस्थान व आसपास के लिए कनेक्शन जारी किए गए हैं। इस बॉक्स के पास गाय आदि पशु विचरण करते रहते हैं। करंट का लगने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

-
जो संज्ञान में आए हैं, उन्हें सही करा दिया गया है। अब जो शेष बचे हैं, उनकी जानकारी लेकर जल्द ही सही कराया जाएगा।-वीरभद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें