फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया वार्षिकोत्सव

Sun, 08 Nov 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। माहेश्वरी एकेडमी में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बीएसए ने कहा कि बच्चों में सांस्कृतिक प्रतिभा का निखार जरूरी है।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसपी यादव ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्ले सेंटर के बच्चों ने चंदू के चाचा, गीत व नाटक में पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के बचपन के प्रसंग का चित्रण किया। बच्चों ने राधिका नाचे, पंजाबी गीत, मराठी नृत्य, कश्मीरी नृत्य, राजस्थानी नृत्य व गुजराती नृत्य प्रस्तुत किया।


 नर्सरी के बच्चों ने हम तो ऐसे हैं भैया, ईद मुबारक, अटा भाजी सटक ली, आई लाइक एस मी, देश रंगीला, बारवी डाल, मैं कोल्हापुर से आई हूं, पार्टी तो बनती है, भूमरो भूमरो, कक्षा तीन व चार के बच्चों ने राजस्थानी नृत्य आदि मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर गत वर्ष के एकेडमिक टापर आराध्या सिंघई, सुवीर सिंघई, रिद्धी जैन, कृति जैन, आर्या जैन, खुशी जैन, आर्कसी जैन, अनिश्का जैन, दिव्यांशी अग्रवाल, मधुसूदन, हितार्थ जैन, दक्ष सराफ, मानवी सराफ, ओशिका जैन, तशासी जैन, उत्कर्ष सोनी, अर्पित साहू, समीर गंगवानी, शुभ आनंद, मौलिक जैन, प्रत्युश शिट, प्रणय शिट, कक्षा पीसी से कक्षा चार तक के बच्चों को गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मंजू जैन, रनमीत साहू, ललिता भारती, शालिनी, ललिता, शिवांगी जैन, नेहा, अंकिता, प्रज्ञा, रिचा, तसलीम खान, शिवानी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें