तालबेहट। सोमवार को कई घंटे तक हुई तेज बारिश ने खरबूजा और सब्जी की फसल बर्बाद कर दी। किसानों का कहना है कि फसल बर्बाद होने से लागत निकालना भी मुश्किल होगा।
विज्ञापन
मौसम पिछले एक सप्ताह से बदला है। बीते 10 मई को शुरू हुआ आंधी और बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को सुबह से ही मौसम का रुख बदला था। बदरी भी थी। दोपहर में रुक-रुककर बारिश होती रही। कई गांवों में काफी तेज बारिश हुई। इससे उन किसानों को भारी नुकसान हुआ। जिन्होंने मौसमी सब्जी और खरबूजा की फसल लगाई थी। बारिश से उनकी फसल बर्बाद हो गई।
-फोटो क्रमांक - 4
- बारिश ने सारे अरमान चकनाचूर कर दिए है। खरबूजा की पूरी फसल बर्बाद हो गई। ऐसी हालत में लागत निकालना मुसीबत भरा हो रहा है। लक्ष्मन, विन्द्रावन बॉग
फोटो क्रमांक - 5
- इस बार तालाब के भराव में सब्जी पैदा करने की कोशिश की थी। लेकिन जब तक सब्जी में फूल आता आंधी और बारिश ने पूरी फसल बर्बाद कर दी। गोकुल, खांदी