जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षु संस्थान में होली मनाती छात्राएं
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शनिवार से होली की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। घर जाने से पूर्व डीएलड प्रशिक्षु छात्राओं ने राजकीय जिला शिक्षा और प्रशिक्षु संस्थान (डायट) में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगों केेे त्योहार की बधाई दी। रंगों का त्योहार होली, प्यार और स्नेह का त्योहार माना जाता है। इस दिन लोग बुराइयों को भुलाकर एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। शनिवार को राजकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षु संस्थान में प्रशिक्षु छात्राओं ने एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि आज से उनकी होली की छुट्टियां शुरू हो रहीं हैं। होली के दिन एक- दूसरे से मिल नहीं पाएंगे, इसलिए सभी ने होली मनाई।
होली की छुट्टियां हो रहीं हैं, इसलिए हम सब ने मिलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाई और होली की बधाई दी।
- राशि
होली के त्योहार के पहले हम लोगों ने कॉलेज में प्री होली सेलीब्रेशन किया और सब के साथ बहुत मस्ती भी की। परंपराओं को मनाने का संकल्प भी लिया।
- डॉली
रंगों का त्योहार एक साल बाद आता है, इसलिए हम लोग इसे सेलीब्रेट करने में कोई कमी नहीं छोड़ते। सभी ने खूब रंग और गुलाल से होली मनाई।
- रीमा
हम लोग छुट्टियों में घर चले जाएंगे, इसलिए कॉलेज फ्रेंड्स के साथ होली खेली, जिसमें अबीर, गुलाल उड़ाई और खुशी-खुशी सबने एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं।
- प्रिया सिंह