फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन की गलत नीतियों को लेकर सपा ने निकाली साईकिल रैली

विज्ञापन
साइकिल रैली को हरीझंडी दिखाकर रवाना करते सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर रविवार को जुगपुरा में साइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान सपाइयों ने घर-घर जाकर लोगों को पुस्तिका सौंपकर जागरूक किया और शासन की गलत नीतियों का विरोध किया।
विज्ञापन

साइकिल रैली को सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। कानपुर नगर के विकरू गांव की घटना में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को नमन करते हैं। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। प्रदेश सचिव ज्योति सिंह लोधी ने कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों के न होने का दावा करती थी, लेकिन कानपुर के विकरू गांव की घटना ने प्रदेश सरकार के इस दावे को खारिज कर दिया है। शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष विजय सिंह यादव के नेतृत्व में संदेश साइकिल रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को आह्वान पुस्तिका सौंपी। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव, खुशालचंद्र साहू, सोबरन सिंह फौजी, बहादुर सिंह, तिलक यादव, उदयभान सिंह, देशराज, राम कुशवाहा, हृदेश मुखिया, प्रमोद यादव, अकबर आलम, पुष्पेंद्र, अरविंद, दीपक प्रधान, दीपक सेन, सुरेंद्र, सत्येंद्र सिंह सेतू, महेंद्र, तिलकचंद्र अहिरवार, राजकुमार वाल्मीकि, रामनरेश, महेश, ब्रगभान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें