फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजीटिव के संपर्क वाले जांच को खुद आ रहे आगे

विज्ञापन
corona - फोटो : corona
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने पर उनके संपर्क में आने वाले लोग खुद ही जांच के लिए आगे आ रहे हैं। कुछ लोगों ने स्वास्थ्य विभाग में जाकर जांच करा ली। चार दिन में छह लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने पर शहर के लोगों में दहशत का माहौल है। कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वालों में 39 लोगों ने जांच करा ली है।
विज्ञापन

चार दिन पहले शहर के मोहल्ला सरदारपुरा निवासी एक व्यक्ति की कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उसके परिवार के लोगों को क्वारंटीन कर मोहल्ले को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था। इसके दो दिन बाद ही उनके संपर्क में आने वाले एक ओर व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इससे संपर्क में आने वाले घरों में जाने से भी डरने लगे। अगले दिन संपर्क वाले लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर खुद ही कोरोना की जांच कराई, जिनमें अधिकांश लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव ही आई।
उधर, कर अधिवक्ता व चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथी कर अधिवक्ताओं ने दो माह के लिए अधिवक्ता व्यवसाय का कार्य टाल भी दिया, ताकि वह और उनके परिजन सुरक्षित रहें। अभी तक उनके संपर्क में आने वाले 13 लोगों ने जांच कराई, जिनमें तीन पॉजिटिव आए हैं। वहीं, दूसरे व्यक्ति के संपर्क वाले 26 लोगों ने कोरोना की जांच कराई है, जिनमें 17 की रिपोर्ट आ चुकी है और नौ लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें