फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नए वर्ष में बनकर तैयार होगा सीडब्ल्यूआर, शुरू होगी आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
- नए सीडब्ल्यूआर से भरी जाएंगी सभी टंकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में नए वर्ष पर 1500 केएलडी का सीडब्ल्यूआर बनकर तैयार होगा। इससे जलसंस्थान को पुराने व जर्जर स्वच्छ जलाशय से निजात मिलेगी। साथ उपभोक्ताओं को शुद्ध पानी की आपूर्ति सुचारू होगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नए वर्ष पर सप्लाई शुरू कराई जाएगी।
नगर में डोंड़ाघाट के पास स्थित जल संस्थान परिसर में तीन स्वच्छ जलाशय बने हुए हैं। इनमें लगभग छह वर्ष पहले साइफन चलने से आए पानी से एक क्षतिग्रस्त हो गया था। वहीं, दूसरे की छत टूट गई थी। इससे पानी शुद्ध नहीं रह पा रहा था। कचरा जाने की समस्या बन गई थी। विभाग ने टिनशेड डाल दिया था। ऐसे में महज इकलौता ही सुरक्षित बच हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत 1500 केएलडी का नया सीडब्ल्यूआर बनाया जा रहा है। इसके ऊपर छत डाली जाना है। साथ ही पंप हाउस का निर्माण किया जाना है। वर्तमान में सीडब्ल्यूआर का कार्य लगभग 50 फीसदी पूर्ण हो चुका है। इस संबंध में मुकेशपाल, अधिशासी अभियंता, जल निगम, नगरीय इकाई का कहना है कि कार्य तेज गति से किया जा रहा है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इससे सभी टंकियों की राईजिंगलाइन को जोड़कर भरा जाएगा। जनवरी माह में सप्लाई शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें