फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन लेने के बाद 82 हजार 173 ने कभी जमा नहीं किया बिजली का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बिजली कनेक्शन लेने के बाद सौ या दो सौ नहीं, बल्कि 82 हजार से अधिक उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने कभी बिजली बिल जमा नहीं किया है। इसमें सौभाग्य योजना में कनेक्शन लेने वाले भी शामिल हैं। यही नहीं, एक लाख रुपये से अधिक की बकाएदारी वाले उपभोक्ताओं का आंकड़ा भी 5,922 पर पहुंच गया है। इन पर एक या दो करोड़ नहीं, बल्कि 522.17 करोड़ रुपये की बकाएदारी चल रही है। अब बिजली विभाग द्वारा इसकी समीक्षा की जा रही है, इस पर विद्युत अधिकारी वसूली की रणनीति तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार की है, जो डिफाल्टर हैं या फिर जिन्होंने कभी बिल जमा नहीं किया अथवा जिनके ऊपर एक लाख रुपये से अधिक का बकाया चल रहा है। बिजली विभाग के कनेक्शनधारी 3,328 उपभोक्ताओं ने छह महीने से बिल जमा नहीं किया है और इन पर लगभग 22.97 करोड़ रुपये का बकाया चल रहा है। जनपद में 1,15, 776 बिल बनाए जाने चाहिए। इनमें से 15,410 बिल बिना मीटर रीडिंग के बन रहे हैं। इसके अलावा अब तक 1,15,776 बिलों में से 82,173 कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं ने अब तक कोई भी बिल जमा नहीं किया है। एक लाख रुपये से अधिक के बकाएदारी वाले 5,922 उपभोक्ताओं पर कुल 522.17 करोड़ रुपये की बकाएदारी हो गई है। ऐसे उपभोक्ताओं से वसूली के लिए बिजली विभाग द्वारा रणनीति तैयार करते हुए शहर के मोहल्लावार व ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामवार अभियान चलाकर राजस्व वसूली की जाएगी। विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा समीक्षा करने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने हर श्रेणी के उपभोक्ताओं की सूची तैयार की है।
फोटो- 33
बिजली थाना तैयार, होंगे बिजली चोरी के मामले दर्ज
बिजली विभाग के अंतर्गत विद्युत चोरी एवं अन्य संबंधित मामलों में कार्रवाई के लिए शासन के निर्देश पर जनपद में विद्युत थाना तैयार हो गया है और इसका संचालन शुरू कर दिया गया है। थाने में एक इंस्पेक्टर व दो सिपाहियों की तैनाती की गई है। अब इस थाने में ही जनपद में होने वाली विद्युत चोरी संबंधी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और इसी थाने में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अब ऐसे में बिजली अधिकारियों को कोतवाली या अन्य थानों के चक्कर लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें