ग्राम सोजना में श्रम एव सेवायोजन राज्यमंत्री पीड़िता महिला के घर गए।
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने ग्राम सोजना में प्रशासन द्वारा रातोंरात गिराई गई दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।
श्रम मंत्री ने पीड़ित महिला रजनी से बातचीत की और कहा कि प्रदेश सरकार आपके साथ है। प्रदेश सरकार सर्वसमाज की है। सबका साथ और सबका विकास में विश्वास करने वाली सरकार है। उन्होंने गांव के कोटेदार को पीड़ित महिला को राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।