फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गांव-गांव बिखरी है सांस्कृतिक-ऐतिहासिक स्मृतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में कई प्राचीन किले हैं, जो यहां की गौरव गाथा बता रहे हैं। हाल में इन किलों के विकास व जीर्णोद्धार के लिए जिला प्रशासन ने पर्यटन विकास योजना के तहत कार्ययोजना तैयार की थी, जिस पर कार्य भी प्रारंभ हो गया है।
संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को ने 1982 में विश्व धरोहर दिवस की शुरुआत की थी। ऐसे स्थल जो सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, चित्रकला, मूर्तिकला, अमूर्त परंपराएं एवं प्राकृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, उनके संरक्षण के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। भारतीय प्राचीन कला में भारतीय धर्म, दर्शन, विचारधारा के साथ विदेशी शैली का भी प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है।
विज्ञापन

जनपद में चंदेलकालीन, मौर्य वंश व अन्य प्राचीन कई धरोहर मौजूद हैं। बानपुर, देवगढ़, दूधई, चांदपुर जहाजपुर, पाली, बालाबेहट, मदनपुर, तालबेहट, बुधनी, सिरोनखुर्द, सौजना, सैदपुर, सिरसी, धौजरी में रणछोरधाम व मुचकुंद गुफा, कुम्हैड़ी, खजुरिया, कैलगुंवा, खांदी, गिरार, थनवारा, धनगोल, पवागिरी, पाली, पांडववन, बिजरौठा, भदौना, भुचेरा, सीरोन, सौरंई के साथ ही अनेकों गांवों में सैकड़ों विशिष्ट स्थल मौजूद हैं। कुछ स्थानों पर जिला प्रशासन ने पर्यटन विकास के तहत प्रस्ताव तैयार किए हैं, जिन पर कार्य भी प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन


इन किलों पर चल रहा पर्यटन विकास कार्य
-बालाबेहट किले पर स्टील फर्नीचर, यात्री सुविधा व पार्किंग
- सौरई किले का पर्यटन विकास कार्य
- मड़ावरा किले का पहुंच मार्ग, यात्री सुविधा व पार्किंग
- बानपुर किले तक का पहुंच मार्ग, पार्किंग व स्ट्रीट लाइट
-
अन्य प्राचीन स्थलों पर हो रहे विकास कार्य
प्राचीन स्थल देवा माता मंदिर का पर्यटन विकास
बंदरगुढ़ा का पर्यटन विकास कार्य
प्राचीन स्थल सिद्धपीठ चंडी मंदिर का पर्यटन विकास
प्राचीन परिजात वृक्ष गिन्नौट बाग में रखरखाव का कार्य
करकरावल जल प्रपात बादरौन का पर्यटन विकास
-
प्राचीन स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए कार्ययोजना तैयार की गई थी। पर्यटन विकास विभाग की ओर से कार्य कराया जा रहा है। अन्य स्थलों को भी चिह्नित कर कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी गई है।-अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें