फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिंसा का सिद्धांत कराता है वीतरागता का बोध

Thu, 12 Nov 2015 12:30 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। आर्यिका मां पूर्णमति माताजी ने कहा कि ऐसे तो अनेक लोग है, जो गृहस्थ जीवन के अंत तक अपना निर्वाह करते हैं, लेकिन पूज्य वही हैं जो जन्म के साथ निर्वाण को  प्राप्त होते हैं। भगवान महावीर का अहिंसामयी सिद्धांत वीतरागता का बोध कराता है, उसी के  माध्यम से जीवन का कल्याण है। उन्होंने कहा कि अपने जीवन को ऐसा बनाओ, जो ज्ञान के दीपक की  भांति जीवन को अलोकित करे।
विज्ञापन



श्री क्षेत्रपाल मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूज्य वही हैं, जो जन्म के साथ निर्वाण को प्राप्त होते हैं तभी कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव दीवाली महापर्व पर जैन धर्माविलंबियों ने जैन मंदिरों में पूजन अर्चन कर निर्वाण लाडू चढ़ाकर मनाया। श्रद्धालुओं ने जैन बड़ा मंदिर, नया मंदिर, आदिनाथ मंदिर, पार्श्वनाथ मंदिर, चंद्रप्रभु मंदिर डोंड़ा घाट, पार्श्वनाथ मंदिर बाहुबलि नगर और शांतिनाथ मंदिर गांधी नगर में पूजन-अर्चन कर निर्वाण लाडू चढ़ाया। निकटवर्ती तीर्थक्षेत्र देवगढ, सेरोन जी, बालावेहट व पावागिरि में भी श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना की।


मुख्य आयोजन श्री क्षेत्रपाल मंदिर में हुआ, जहां प्रथम लाडू विनोद कुमार, देवेंद्र कामरा, शिखरचंद, जितेंद्र जैन अनौरा, मोदी रवींद्र, प्रिंस, राहुल व पार्षद पंकज जैन परिवार ने चढ़ाया। आर्यिका मां पूर्णमति माताजी ने चातुर्मास निष्ठापन की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कराईं।
विज्ञापन



चातुर्मास कलश पुर्ण्याजक सुशीला बाई कामरा, निर्मल कुमार जैन कुम्हैड़ी, कुशल चंद जैन, राजेंद्र कुमार, सौरभ मिठया, पूर्व पार्षद राजेंद्र कुमार, अंकित जैन थनवारा, उदय चंद खुरई, जिनेश्वरदास, संजीव जैन, जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन परिवार को सौंपे गए।


जैन पंचायत के पदाधिकारियों ने श्रीफल भेंट कर आर्यिकाश्री से ससंघ शीत कालीन वाचना हेतु आग्रह किया। ज्ञानोदय तीर्थ में हुकुम चंद व राजेंद्र सराफ ने मुनि सुब्रतनाथ की मूर्ति विराजमान हेतु 17 नवंबर की जानकारी दी।
इस अवसर पर सुंदर लाल अनौरा, ज्ञानचंद इमलिया, कैप्टन राजकुमार जैन, अक्षय अलया, कपूर चंद लागौन, संजीव जैन, वीरेंद्र जैन, जितेंद्र जैन राजू, जिनेंद्र जैन थनवारा, प्रदीप जैन सतरवांस, मनोज जैन बबीना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। जैन धर्माविलंबियों ने सायंकाल भगवान गौतम गणधर स्वामी के केवल ज्ञान ज्योति प्राप्ति होने के उपलक्ष्य में दीपोत्सव मनाया और विश्व शांति की कामना की।



आचार्य सन्मति सागर का अवतरण दिवस 15 को
जैनाचार्य विद्या भूषण संमति सागर महाराज का 66 वां अवतरण दिवस 15 नवंबर रविवार को दिन में दो बजे मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम स्याद्वाद बाल संस्कार केंद्र जूनियर हाईस्कूल में आयोजित होगा। यह जानकारी शील चंद अनौरा ने दी। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय स्याद्वाद शिक्षण परिषद, अखिल भारतीय जैन परिषद एवं महिला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विविध कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें