फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेडिकल काॅलेज में सीटी स्कैन जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन की जांच शुरू हो गई है। बीते सात जनवरी को बिजली में फाल्ट आने से मशीन खराब हो गई थी, तब से 40 से 45 मरीज रोजाना बिना जांच कराए वापस हो रहे थे।
कई निर्धन मरीज तो जांच तक नहीं कर पा रहे थे। अन्य मरीजों को जांच कराने के लिए झांसी व भोपाल जाना पड़ रहा था। इस समस्या को अमर उजाला ने 10 जनवरी के अंक में पेज दो पर ‘जांचें ही नहीं इलाज की आस भी वेंटिलेटर पर’ शीर्षक से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मशीन ठीक करा दिया है। उनका कहना है कि फाल्ट से मशीन खराब नहीं हुई थी। यूपीएस खराब हो गया था। इसको बदल दिया गया है। मशीन का ट्रायल करके चालू कर दिया है।
-
सात जनवरी को फाल्ट से सीटी स्कैन जांच ठप हो गई थी। अब मशीन ठीक करा दी गई है। सोमवार से मरीजों की जांच की जाएगी।
- डॉ. डीनाथ, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें