फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दस दिन से लापता किसान का कुएं में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दस दिन से लापता किसान का शव शनिवार को उसके ही खेत पर कुएं में पड़ा मिला। परिजन ने कुएं में गिरने से मौत होने की बात कही।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम मनगुवां निवासी मुकेश कुमार कौशिक (45) 21 जनवरी को अपने खेत पर फसल में पानी देने गया था। रात तक जब वह नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। थाना जखौरा पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की थी। शनिवार सुबह गांव के लोग जब खेतों की ओर जा रहे थे तो मुकेश के खेत पर स्थित कुएं से बदबू आई। कुएं के अंदर देखा तो एक शव उतरा रहा था। जखौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव बाहर निकलवाया। उक्त शव दस दिन से लापता चल रहे मुकेश कुमार का था। थानाध्यक्ष जखौरा राहुल राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें