फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रेनों में बढ़ी भीड़, गैलरी में धंसकर सफर कर रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए शुक्रवार को ट्रेनों में जबर्दस्त भीड़ रही। सामान्य के अलावा एसी और स्लीपर कोच में भी यात्री गैलरी में धंसकर यात्रा करने के लिए मजबूर रहे।
विज्ञापन

लोगों ने एक-एक माह पहले ट्रेनों में रिजर्वेशन करा लिए थे। सुबह दोनों ओर की अधिकांश ट्रेनों में भीड़ अधिक होने से आरक्षण वाले यात्रियों को भी काफी असुविधा हुई। भोपाल से आने वाली ट्रेनों में भोपाल-महामना एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, पंजाबमेल एक्सप्रेस समेत पठानकोट एक्सप्रेस, कुशीनगर, साबरमती एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस, पातालकोट, प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेनों में गेटों के पास और बाथरूम की गैलरी में भी यात्री धंसकर जाते दिखे। यही स्थिति ललितपुर से बीना, गंजबासौदा, विदिशा और भोपाल की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी रही। अधिकांश ट्रेनों में किसी भी श्रेणी में सीट उपलब्ध नहीं थी। यहां तक कि स्लीपर कोचों में यात्री परेशान रहे। एक-एक सीट पर छह से सात यात्री बैठे नजर आए। वहीं, कोच के गेट व बाथरूम के पास की गैलरी में भी यात्री खड़े होने के लिए जद्दोजहद करते रहे। ट्रेन आते ही लोग कोच की ओर भागते रहे, इससे प्लेटफार्म पर भी भीड़ जमा रही। टिकट घर का भी यही हाल रहा, जहां काउंटरों पर कतार लगी रही।

सामान्य टिकट की हुई खूब बिक्री
स्टेशन पर शुक्रवार को सभी ओर की ट्रेनों में यात्रा के लिए काउंटरों और एटीवीएम से टिकट लेने वालों की खूब भीड़ रही। 100-200 किलोमीटर तक की यात्रा करने के लिए स्टेशन पर दिनभर अलग-अलग ट्रेनों के समय टिकट काउंटरों पर भीड़ रही। शाम तक 1200 से अधिक सामान्य टिकटों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

-
बस में भी खड़े होकर लोगों ने की यात्रा
रक्षाबंधन के चलते बस स्टैंड पर भी लोगों की भारी भीड़ रही। स्थिति यह रही कि बसों में सीटों के मुकाबले तीन गुना से अधिक लोग भूसे की तरह भरकर यात्रा करते देखे गए। बस स्टैंड तक यात्री ऑटो व ई-रिक्शा से पहुंचे, जिसके चलते अभिलाषा पेट्रोल पंप से बस स्टैंड तक टेंपो व ई-रिक्शा की लाइन लगी रही। एक ओर से बसें और दूसरी ओर से ऑटो निकलने के चलते कई बार यहां जाम जैसे हालात बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें