फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस फुट लंबा पकड़ा मगरमच्छ राजघाट बांध के भराव में छोड़ा

विज्ञापन
ग्राम जीरोंन की बस्ती में घुसा मगरमच्छ को पकड़ते वन विभाग के कर्मचारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। ललितपुर वन रेंज अंतर्गत ग्राम आलापुर में नहर के पास खेत में करीब दस फुट लंबा मगरमच्छ निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया। इसके उपरांत वन कर्मियों ने पकड़े गए मगरमच्छ को राजघाट बांध के भराव में छोड़ा।
विज्ञापन

राजघाट बांध इस समय लबालब है। इस कारण मगरमच्छ नहर के रास्ते ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। बुधवार को एक मगरमच्छ ग्राम आलापुर के एक खेत में पहुंच गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि नहर से होकर मगरमच्छ खेत में पहुंचा है। सुबह साढ़े पांच बजे ललितपुर वन रेंजर को सूचना दी। इस पर ह्देश चंद्र श्रीवास्तव व संबंधित दो कर्मियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए ग्रामीणों की मदद ली साथ ही मौका पाकर उसके मुंह पर जूट का बोरा डाल दिया। पकड़े गए मगरमच्छ को राजघाट बांध के भराव में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें