फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर रखे नजर: पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
महरौनी स्थित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय डिग्री कालेज में मतदेय स्थल का निरीक्षण करते एसपी प्रमोद ? - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। पंचायत निर्वाचन-2021 के तहत जिले में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को जिले के संवेदनशील, अति संवेदनशील क्षेत्र के मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित थानाध्यक्षों को आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिसमें पुलिस अधीक्षक ने महरौनी स्थित दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय, ब्लॉक मड़ावरा स्थित सरस्वती विद्यालय, ग्राम चैरई मतदेय स्थल, ग्राम पहाड़ी कला, ग्राम बरौदा डांग के मतदेय स्थलों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने संबंधित थानाध्यक्षों को आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले महरौनी स्थित दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय का निरीक्षण किया गया, जहां स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहां पर उन्होंने मूलभूत सुविधाओं सहित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके उपरांत उन्होंने पार्टी रवाना होने वाले स्थल का निरीक्षण किया। फिर उन्होंने ब्लॉक मड़ावरा स्थित सरस्वती विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने स्ट्रांग रूम व पार्टी रवाना स्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था देखी। मौके पर पार्टी रवाना करने के लिए अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही थी। ग्राम चैरई के संवेदनशील बूथ को देखा गया, जहां पर उन्होंने विभिन्न उम्मीदवारों को बुलाकर एक बैठक की। बैठक में ग्रामीणों को निर्देशित किया कि गांव में किसी भी प्रकार की शराब या अन्य किसी प्रकार का प्रलोभन दिए जाने पर उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने ग्राम पहाड़ी कला में भी निरीक्षण कर उम्मीदवारों से चर्चा की और ग्राम वासियों को स्वतंत्र रूप से मतदान करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

उन्होंने विकासखंड बार के ग्राम बरौदा डांग का निरीक्षण किया गया, यहां पर पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम के साथ गांव का भ्रमण किया और गांव वालों को हिदायत दी वह किसी के दबाव में न आएं और किसी भी व्यक्ति के दबाव में आकर मतदान न करें। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदेय स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखें, किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल सूचना दें। किसी भी दशा में अवैध शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए, ग्राम में लोगों को अधिक संख्या में एकत्र न होने दें।
उन्होंने कहा कि भी दशा में शराब का सेवन न करें और यदि कोई शराब बांटे तो तत्काल उसकी सूचना 7839862918 पर दें। संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क रहें, अधिक संख्या में एक जगह पर एकत्र न हों, मास्क पहने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

नैनवारा गांव में लोगों से जानकारी लेते एसपी प्रमोद कुमार और अन्य अधिकारी।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें