फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Sat, 19 Mar 2016 12:06 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। मड़ावरा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात तेज गति से दौड रहे ट्रक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने देखते हुए दोनों युवकों को झांसी रेफर कर दिया। एक युवक की रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मुहल्ला गांधी नगर निवासी अजय प्रताप पुत्र रंधीर सिंह राजपूत मड़ावरा थाने के ग्राम मजगुवां गया हुआ था। रात को जब वह गांव के गोविंद सिंह के साथ वहां से घर वापस आ रहा था, तभी डाक बंगले के पास तेजी से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, परिजनों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए झांसी रेफर कर दिया। बबीना के पास बाइक चालक अजय प्रताप उर्फ बबलू की मौत हो गयी, वहीं घायल गोविंद सिंह को झांसी भर्ती कराया गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें