फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर ने की आत्महत्या

Sat, 16 Jan 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत ग्राम रोंडा में मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


ग्राम रोंडा निवासी सुखपाल रजक (35) मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की शाम वह शराब के नशे में घर पहुंचा और अंदर जाकर सो गया।

शुक्रवार की सुबह छह बजे उसकी पत्नी शशि जागी और पति को जगाने पहुंची। कई आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुलने पर उसने खिड़की से अंदर झांका। कमरे के अंदर छत के हुक पर बने फंदे में सुखपाल लटका था। इस पर शशि घबरा गई और उसने जानकारी अन्य परिजनों को दी।
विज्ञापन


सुखपाल को फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार सुखपाल शराब का आदी था और आए दिन शराब के नशे में घर में झगड़ा करता था।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें