फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाज की चपेट में आने से महिला की मौत

Thu, 22 Sep 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
murder case, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
तालबेहट/नत्थीखेड़ा (ललितपुर)। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम नत्थीखेड़ा में गाज की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के बाद तहसीलदार प्रीति जैन मौके पर गई और मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। 
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से मौसम काफी गर्म था। दोपहर बाद मौसम ने एकाएक करवट ली। इसके बाद सर्द हवाएं चलने लगी। क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की तो कही-कहीं जमकर बारिश हुई। सायंकाल साढे़ चार बजे के लगभग ग्राम नत्थीखेड़ा के मजरा गडरयाना के समीप पूरन पाल के खेत पर आकाशीय बिजली गिरी । इसकी चपेट में आने से पूरन की बहू राजाबेटी 24 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई और उसका तीन वर्ष का मासूम अचेत हो गया। इस घटन से पूरे गांव में मातम छा गया।

जानकारी के बाद तहसीलदार प्रीति जैन, थानाध्यक्ष पूराकलां, ग्राम प्रधान सेवाराम राजपूत मौके पर गए। मौके पर गई पुलिस ने शव को शील कर परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया, मृतका की एक पुत्री एवं एक पुत्र बताया गया है। 
विज्ञापन


बॉक्स में 
मासूमों के सिर से मां-बाप का साया उठा
बुधवार को गिरी गाज ने मृतका के दो मासूमों के सिर से मां बाप का साया हमेशा के लिए जुदा कर दिया। मृतका की एक पांच वर्ष की पुत्री गुड़िया एवं तीन वर्ष का पुत्र वीकेश है। दोनों के सिर से अब माता-पिता का साया उठा गया है। उनके पिता राजू पाल की बीमारी के चलते एक माह पूर्व ही मृत्यु हो गई थी। राजू के बाद उसकी मां राजवेटी ही खेती मजदूरी करके अपने दोनों पुत्रों का पालन कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें