फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से चली गोली, महिला घायल

Thu, 22 Sep 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से गोली चली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सर्कुलर रोड पर स्थित एक निजी बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से गोली चल गई। गोली शीशे में लगने के कांच चकनाचूर हो गया। जिससे एक कांच महिला के पैर में भी लग गया। फिलहाल मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सर्कुलर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में देशराज सिक्योरिटी गार्ड है। सुबह करीब दस बजे वह बैंक में तैनात था।

सर्कुलर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में बुधवार को रोजाना की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान कुछ महिलाएं भी बैंक में स्वयं सहायता समूह के लिए लोन लेने आई थीं। करीब साढ़े 10 बजे बैंक के मुख्य गेट पर मौजूद गार्ड देशराज की बंदूक से अचानक गोली चल गई, जिसके बाद बैंक में अफरा-तफरी मच गई। गोली बैंक के साथ लगते एटीएम बूथ के शीशे पर लगी, जिससे शीशा टूट गया और बैंक में मौजूद अजय नगर निवासी महिला सरोज घायल हो गई। इसके अलावा उमा और राज को भी चोट आई है। वहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग बैंक के पास एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

लॉक थी बंदूक फिर कैसे चली गोली
इस बाबत सिक्योरिटी गार्ड देशराज का कहना था कि उसने बंदूक रोजाना की तरह लॉक कर रखी थी। बंदूक की नली भी जमीन की ओर थी। बंदूक लॉक होने के बावजूद गोली कैसे चली, इसका उसे नहीं पता। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें