फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को बंधक बनाकर बेचा

Sun, 17 Apr 2016 01:09 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
रेप - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। विवाहिता को धोखे से बंधक बनाकर बेचने का मामला सामने आया है। जानकारी पर नाराहाट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को बरामद कर लिया और मानव तस्करी के आरोप में तीन नामजद व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 महरौनी तहसील के ग्राम सिलावन निवासी ने नाराहट पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी गौना गांव में हुई थी। तीन अप्रैल को उसकी बेटी की अपनी पति से किसी बात को कहासुनी हो गई। नाराज होकर लड़की घर से मायके जाने के लिए निकली, तो उसे सड़क पर एक ट्रक मिला। ट्रक वाला उसे जबरदस्ती बबीना ले गया। बबीना ले जाकर ट्रक चालक ने राजू यादव व लखन बरार को बुलाया। इन लोगों ने आपस में साजिश रचकर विवाहिता को बबीना थाना के ग्राम बडौरा निवासी मुकुंदी अहिरवार को 20 हजार रुपए में बेच दिया। दो दिन बंधक बनाए रखने के बाद झांसी कचहरी में ले जाकर लिखा- पढ़ी कराई। 14 अप्रैल को विवाहिता अपने बच्चों को लाने की बात कहकर मायके आ गई। मायके आकर उसने पूरी घटना की जानकारी उसे सुुनाई। जिस पर मामले की जानकारी नाराहट पुलिस को दी गई। शिकायत पर नाराहट पुलिस ने मुकंदी अहिरवार, राजू यादव व लखन बरार व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मानव तस्करी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें