फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दो वर्ष से आजाद घूम रहे हत्यारोपी’

Wed, 26 Jul 2017 01:24 AM IST
amarujala
विज्ञापन
police jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जिजयावन में रहने वाले एक युवक की लगभग दो वर्ष पूर्व हत्या कर दी गई थी, जिसका शव नजदीक के गांव के एक खेत में मिला था। मृतक की पत्नी व परिजन तभी से हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लेकिन न्याय नहीं मिलने से क्षुब्ध परिवार क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने घंटाघर पर आमरण अनशन पर बैठ गया है।       
विज्ञापन

अनशन पर बैठी मृतक की पत्नी तारादेवी ने बताया कि 19 सितंबर 2015 को गांव के ही कुछ लोगों ने उसके पति जगनलाल उर्फ कल्लू सेन की हत्या कर दी थी। कुछ दिन बात पति का शव ग्राम पनारी के एक खेत में मिला था। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। वह अपनी पति के हत्यारोपियों को सजा दिलाने के लिए न्याय की मांग को लेकर दो वर्षों से दर-दर भटक रही है, लेकिन अभी तक हत्यारोपियों को गिरफ्तार तक नहीं किया गया है। आरोप है कि हत्यारोपी राजीनामा का दबाव बनाने के लिए पूरे परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बताया कि घटना के बाद अगले माह 21 अक्टूबर को उक्त लोगों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए पंचों के बीच फैसला करने की बात कही थी। इसके बाद से पीड़ित परिवार पर राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है। अनशन पर बैठे परिवार के रानू, गोलू, दामोदर, अप्पू, सुरेंद्र, सौरभ, जयराम, कल्लू, मनीराम, ममता, लली, तुलसा, अभिषेक, दीपेश, वंदना आदि ने एसपी से फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें