फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुम्हैड़ी में दरिंदगी से दो गायों को मार डाला

Fri, 18 Mar 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
cow, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
कुम्हैड़ी/ललितपुर। महरौनी तहसील के कुम्हैड़ी गांव में बुधवार की रात दो गायों को दरिंदगी के साथ बुरी तरह घायल कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इनमें एक गर्भवती गाय के पेट का बच्चा भी मर गया। घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए मौके पर एसपी समेत प्रशासनिक अफसरों ने पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। दोनों गायों का पोस्टमार्टम कराया गया और उनके मालिक किसानों को 10-10 हजार रुपये राहत राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन


ग्राम कुम्हैड़ी के पटवापुरा मुहल्ला निवासी पन्नालाल कुशवाहा और रतीराम अहिरवार की दो गायों के साथ दरिंदगी भरा कृत्य किया गया। रतीराम अहिरवार अपने घर से थोड़ी दूर पर जानवरों के लिए एक मकान बनाए हुए हैं। बुधवार की रात इस मकान का ताला तोड़कर अंदर बंधी गाय को निकाल कर गांव से दूर खेत में ले जाया गया और वहां पर गाय को पेट में बड़ी ही दरिंदगी के साथ डंडे डालकर बुरी तरह घायल कर दिया गया। इसी तरह पन्ना लाल कुशवाहा की गाय के साथ उनके बाड़े में भी इसी तरह हैवानियत भरा कृत्य किया गया। रतीराम की गाय गर्भवती थी, जिससे उसके पेट में बच्चा भी मर गया।

सुबह रतीराम के परिजनों ने जानवरों वाले मकान का ताला टूटा देख कर और अंदर से गाय गायब पाकर पहले तो चोरी की घटना समझी, लेकिन थोड़ी देर बाद पन्नालाल की गाय के साथ हुई दरिंदगी की जानकारी पाकर उन्होंने अपनी गाय को तलाशना शुरू किया। रतीराम की गाय भी गांव से थोड़ी दूर एक खेत में घायलावस्था में पड़ी मिली।
विज्ञापन


गायों के साथ हुई दरिंदगी की जानकारी क्षेत्र में फैलने पर ग्रामीण एकजुट होने लगे। प्रशासन द्वारा अलर्ट करने पर पशु चिकित्सकों ने घायल दोनों गायों का इलाज  शुरू कर दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पशु चिकित्सकों के पैनल ने दोनों गायों का पोस्टमार्टम किया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक मो. इमरान, एडीएम एमके त्रिवेदी और एसडीएम महरौनी ए दिनेश कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत करते हुए आश्वासन दिया कि दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, तहसीलदार महरौनी सुशील कुमार दुबे ने दोनों किसानों को 10-10 हजार रुपए की आर्थिक मदद मुहैया कराई।  

शक के आधार पर पुलिस ने गांव के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि गाय के साथ दरिंदगी करने वालों ने पटवापुरा मुहल्ले के लोगों के घर के बाहर टंगे कपड़ों को एकत्रित करके उन्हें फाड़कर एक कुएं में फेंक दिया। गांव वाले इस घटना में गांव में जुटने वाले नशेड़ियों की संलिप्तता मान रहे हैं। महरौनी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गोवध अधिनियम एवं क्रूरता के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें