फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर की आग से चार घर जले

Mon, 25 Apr 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिजारी बम्हौरी (झांसी)। थाना लहचूरा क्षेत्र के ग्राम सिजारी बुजुर्ग में ट्रांसफार्मर में लगी आग ने चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घरों में रखा सामान जल गया। साथ ही उनमें बंधी एक भैंस की जलकर मौत हो गई, जबकि एक झुलस गईं।
विज्ञापन


सिजारी बुजुर्ग गांव के बीचोंबीच रखे बिजली के ट्रांसफार्मर से रविवार पूर्वाह्न 11 बजे अचानक आग की लपटे उठने लगीं। ट्रांसफार्मर में लगी आग ने बगल में स्थित रामबाबू सिंह व चेतराम खंगार के मकान को अपनी चपेट में ले लिया। लोग कुछ कर पाते इतने में ही आग ने इन मकानों से सटे शंकर सिंह व पप्पू के मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों ने पुलिस व दमकल कर्मियों को घटना की सूचना देकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। दमकल कर्मियों के पहुंचने के पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। आग से रामबाबू सिंह की दो भैंसें जल गई, जिनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही तीन अन्य मकानों में रखा हजारों रुपये कीमत का सामान भी जलकर राख हो गया। घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना के लिए विद्युत विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि आग की सूचना तुरंत ही पावर हाउस के कर्मियों को दी गई थी, लेकिन कर्मियों ने पावर कट नहीं किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इधर, भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार ने पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


औपारा में खजूर के पेड़ जले
चिरगांव (झांसी)। औपारा गांव के बाहर से निकले नाले के दोनों ओर काफी बड़े क्षेत्र में लगे खजूर के पेड़ों में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग से दर्जनों पेड़ जलकर नष्ट हो गए। आग की खबर लगते ही ग्रामीण एकत्र हो गए, उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मोंठ से आए दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें