फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक ने की आत्महत्या

Wed, 30 Sep 2015 12:28 AM IST
ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर / ललितपुर। मड़ावरा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत के मामले में फंसे ट्रैक्टर चालक ने आत्महत्या कर ली है। उसका शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित खेत में लगे महुआ के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका पाया गया।
विज्ञापन


ग्राम रनगांव निवासी ननू कुशवाहा (40 वर्ष) पुत्र पल्टू का शव मंगलवार की सुबह गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर खेतों में लगे महुआ के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका पाया गया। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे मड़ावरा सीएचसी के नजदीक ननू के ट्रैक्टर से कुचलकर नाराहट थाना अंतर्गत ग्राम पटना निवासी भोपाल (35 वर्ष) पुत्र चउदे की मौत हो गई थी, जबकि उसके छोटे भाई की पत्नी जानकी एवं साली विमला घायल हो गई थीं। घटना के बाद से ननू गायब हो गया था। मृतक भोपाल के भाई भान सिंह ने ननू के खिलाफ मड़ावरा थाने में गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कराया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि मुकदमे में फंसे होने के कारण मानसिक दबाव के चलते ननू ने आत्महत्या कर ली है। मृतक विवाहित था और उसके तीन बच्चे हैं।  

मालूम हो कि सोमवार को ग्राम पटना निवासी भोपाल मोटरसाइकिल पर छोटे भाई की पत्नी को क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर नामांकन कराने मड़ावरा ले जा रहा था, रास्ते में ननू के ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें