फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टपरा, घास और लकड़ी जलकर राख, दो भैंस झुलसीं

Fri, 04 Dec 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली अंतर्गत ग्राम चुरावनी में सुबह अचानक लगी आग से दो भैंस बुरी तरह झुलस गईं और टपरे में रखा घास, लकड़ी आदि सामान जलकर राख हो गया। काफी मुश्किल के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


गांव के बाहर टौरिया के ऊपर रमेश पुत्र सुजान, रामेश्वर पुत्र भैयालाल लोधी के खलिहान है, जिसमें सुबह 10 बजे के लगभग अचानक आग लग गई। दोनों की एक-एक भैंस बुरी तरह झुलस गई। आग से दोनों के टपरे में रखा घास, भूसा और लकड़ी आदि सामान जल कर राख हो गया। आग की जानकारी के बाद आसपास के लोग मौके पर गए। मौके पर गए लोगों ने आग पर काफी मुश्किल के बाद काबू पाया। इसके बाद पीड़ित ने तहसीलदार को एक प्रार्थना पत्र देकर आर्थिक सहायता दिलाने की गुहार लगाई। जानकारी के बाद तहसीलदार प्रीति जैन ने लेखपाल नाथूराम पाल को तत्काल क्षति के आकलन के लिए मौके पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें