फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Thu, 28 May 2015 01:08 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)।  कोतवाली अंतर्गत ग्राम हर्षपुर के मजरा साठिया में मामूली विवाद के चलते एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। बाद में ग्रामीणों ने हत्यारोपी को पकड़कर जमकर धुना और मय कुल्हाड़ी के  पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले आंधी से आम गिर गए थे, जिसको लेकर दशरथ और पातीराम उम्र 22 वर्ष के परिजनों में मामूली विवाद हो गया था। इसके बाद लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। परंतु आरोपी दशरथ के मन में बदला लेने की भावना धधक रही थी। बुधवार को दोपहर में जब पातीराम पुत्र शिवदयाल अपने खेत पर आराम कर रहा था। उसका भाई कालीचरन और पिता शिवदयाल कुएं के अंदर सफाई कर रहे थे।

इसी बीच आरोपी दशरथ पुत्र रामदयाल ने आकर पातीराम पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह चिल्लाया। आवाज सुनकर पातीराम का भाई और पिता कुएं से बाहर आए, जिनको देखकर आरोपी भागने लगा। पातीराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस पर दोनाें ने चिल्लाकर गांव वालों को मदद के लिए बुलाया और आरोपी दशरथ को दौड़कर घेर लिया। उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर कोतवाली पुलिस  एवं क्षेत्राधिकारी ओमकार यादव मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन



पुलिस ने पातीराम का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पकड़े गए हत्यारोपी दशरथ का सीएचसी में उपचार कराया गया। जहां से चिकित्सक ने उसे एक्सरे के लिए जिला चिकित्सालय ललितपुर भेज दिया। बाद में शिवदयाल पुत्र सुकरू की तहरीर पर दशरथ पुत्र रामदयाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।


10 दिन पहले पैदा हुई बालिका
तालबेहट (ललितपुर)। मामूली आम के विवाद में अपने प्राण गंवाने वाले मृतक पातीराम के यहां 10 दिन पहले ही एक बालिका का जन्म हुआ था। अपने पति की मृत्यु की खबर सुनकर उसकी पत्नी का बुरा हाल था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें