फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दुधमुंहे पुत्र सहित खाया जहर

Fri, 24 Jun 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
sucied, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। सास-ससुर से अलग रहने की जिद पति द्वारा पूरी नहीं करने से गुस्साई महिला ने घातक कदम उठा लिया। उसने अपने दुधमुंहे बेटे को   जहर खिलाकर खुद भी जहर खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


नगर के मुहल्ला चांदमारी निवासी रोहित की शादी तीन साल पहले मध्य प्रदेश के मुंगावली थाना क्षेत्र के ग्राम इमालिया निवासी रजनी से हुई थी। उनका 11 माह का एक पुत्र प्रेम है। तीन दिन पहले ही रजनी काफी दिनों बाद मायके से वापस आई थी। उसने अपने पति पर मां-बाप को छोड़कर अलग घर में रहने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह पति व पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ।

विवाद के बाद रोहित काम पर चला गया और सास-ससुर खेत पर चले गए। इसी दौरान रजनी ने फसल में छिड़काव करने वाली कीटनाशक दवा को पहले अपने बेटे को खिलाया फिर खुद खा ली। कुछ देर बाद सास-ससुर के खेत से लौटने पर दोनों अचेतावस्था में मिले। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बात उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें