फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से चोरों ने लाखों के जेवर-नकदी पार की

Fri, 24 Jun 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के कमला नगर मोहल्ले में बुधवार की रात चोरों ने बंद पड़े दो घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर समेत नगदी पार कर ले गए। गुरुवार को जब परिजन लौटकर आए तब उन्हें घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


कमला नगर की रानी देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति राजेश सिंह दिल्ली में नौकरी करते हैं। वह बुधवार को एक कार्यक्रम में बच्चों मोनू व मोनिका के साथ अहिरानी गई थी। रात को चोर बाहर के सारे तालेे तोड़कर अंदर घुसे और आलमारी से लगभग साढ़े पांच लाख के जेवर व 45 हजार रुपये नगद पार कर दिया।

चोरों ने पड़ोसी पुनीत के भी बंद पड़े घर को निशाना बनाया। ताले तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने 20 हजार रुपये व जेवरात पार कर दिए। सुबह जब पुनीत घर पहुंचे तो चोरी का पता चला। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार तिवारी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें