फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नहीं कर सकेंगे आरोपियों की पहचान

Wed, 25 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मड़ावरा थाने में बवाल के बाद उपद्रव करने वाले अज्ञात आरोपियों की पहचान थानाध्यक्ष खुद नहीं कर सकेंगे। थानाध्यक्ष को अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ नाराहट से इजाजत लेनी होगी।
विज्ञापन


मड़ावरा थाने में हुए बवाल में 25 नामजद व डेढ़ सौ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उन्हें तलाश रही है। आम लोगों को परेशानी नहीं हो, इसको लेकर पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने अज्ञात आरोपियों की पहचान थाना स्तर से नहीं करने के निर्देश दिए हैं। मुकदमे में किसी भी नए आरोपी को नामजद करने के पहले थानाध्यक्ष को अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ नाराहट से इजाजत लेनी होगी। अज्ञात आरोपियों की पहचान के नाम पर किसी नागरिक को परेशान न किया जा सके, इसलिए यह निर्णय लिया गया है।

उधर, मड़ावरा में बवाल के बाद अभी शांति है। लेकिन ग्राम पंचायत के चुनाव को लेकर पुलिस विभाग ने अपनी तैयारियां शुुरू कर दी है। मड़ावरा ब्लॉक में प्रथम चरण में चुनाव संपन्न होना है। इसके लिए जल्द ही वहां पर फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। इसमें उच्च स्तरीय अधिकारी शामिल होंगे। नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


इनका कहना है,
थाने में बवाल करने वाले नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता पर रखा जा रहा है। इसके साथ ही किसी बेकसूर को अज्ञात आरोपी के नाम पर परेशान नहीं किया जाए, इसलिए थाना स्तर पर किसी भी अज्ञात की पहचान नहीं करने के निर्देश दिए हैं।   
विज्ञापन

- सुधा सिंह
अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें