फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों के ताले चटकाए

Tue, 14 Jun 2016 01:52 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
theaft - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सैदपुर (ललितपुर)। कस्बा मडावरा में रविवार रात बदमाशों ने मुख्य बाजार में तीन दुकानों के ताले तोड़ दिए और दो दुकानों से हजारों की नकदी और दुपहिया वाहन उड़ा ले गए।
विज्ञापन

रविवार को आई महरौनी क्षेत्र में आई आंधी के कारण बिजली के खंभे टूट गए थे। इस कारण कस्बा की बिजली गुल है। इसका फायदा उठाकर बदमाशों ने मुख्य बाजार में तीन दुकानों के ताले तोड़े। वह सबसे पहले आबिद खान पुत्र अजमेरी खान की मशीनरी स्टोर की दुकान के ताला चटकाकर दुकान में रखी काले कलर की सुपर स्पलैंडर बाइक (यूपी 94 बी 8953)और सात हजार रुपए नकद समेट ले गए। इसके नजदीक स्थित महैंद्र पलया की गल्ले की दुकान के शटर का ताला तोडकर दुकान में रखे दो हजार रुपए उठा ले गए। इसके अलावा बदमाशों ने जयसिंह की मोबाइल की दुकान का एक ताला तोड़ दिया, लेकिन दूसरा ताला नहीं तोड पाने की वजह से सामान चुराने में असफल रहे। दुकानदारों ने घटना की जानकारी थाना मडावरा पुलिस को दे दी है। चोरी की वारदातों से कस्बावासी दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस गश्त बढ़ाने और घटनाओं का खुलासा करने की मांग की है। गौरतलब है कि सर्दियों के मौसम में मडावरा  में बदमाशों ने ताबड़तोड़ चोरी की आधा दर्जन से अधिक वारदात को अंजाम दिया था,  जिसमें एक बाइक एवं लाखों रुपए कीमत का सोना- चांदी चुरा ले गए थे। लेकिन, अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें