कोतवाली महरौनी के ग्राम पठा में पोल की पुताई कर रहे मजदूर के हाईटेंशन तारों के चपेट में आने से मजदूर के आहत होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने प्लांट में घुसकर मारपीट कर तोड़फोड़ की थी। मामले में पुलिस ने सौ से अधिक ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जिला नोएड़ा के सेक्टर नंबर 29 निवासी कर्नल विक्रम जीत सिंह पुत्र चंदेल ने बताया कि ग्राम पठा में स्थित सोलर पांवर प्लांट की डाली जा रही लाइन में लगे पोलो की पुताई का ठेका विभाग द्वारा एक ठेकेदार को दिया गया था। ठेकेदार अपने मजदूरों के माध्यम से पोल की पुताई करा रहा था। 14 फरवरी की दोपहर पोल की पुताई करते समय ग्राम अंडेला निवासी जितेन्द्र रजक पुत्र बृजभान रजक पास से निकली हाईटेंशन तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया था। हादसे में उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद करीब 100-150 ग्रामीण आक्रोशित हो गए और गेट तोड़कर प्लांट के अंदर घुस। ग्रामीणों ने अंदर रखी गाड़ी, ऑफिस व बिल्डिंग में तोड़फोड़ की। गाली गलौज करते हुए तैनात सिक्योरिटी के कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। तोड़फोड़ से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हो गया।