फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब मेल के आगे कूदा नेपाली युवक, मौत

Mon, 24 Oct 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
train, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। दर्जनों लोगों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में मानसिक रूप से बीमार नेपाली युवक ने रविवार की दोपहर रेलवे स्टेशन पर पंजाब मेल एक्सप्रेस के सामने कूद कर जान दे दी। यह दर्दनाक हादसा देखकर लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। 
विज्ञापन


नेपाल के जिला बरदिया थाना खैरी चंदनपुर निवासी खुशीराम नेपाली पुत्र कालेवादी (31) मंगलौर में महीनों पूर्व होटल में काम करने गया था। वह किसी कारण से वहां से भाग आया और भटकता हुआ मध्य प्रदेश के जिला अशोक नगर अंतर्गत मुगावली पहुंच गया। वहां थाना मुंगावली पुलिस ने उसे पकड़ लिया।  उसके पास मिले मोबाइल नंबर से सूचना नेपाल में रहने वाले परिजनों को दी। इस पर खुशीराम के रिश्तेदार जीतबहादुर और नंदराम उसे लेने तीन दिन पूर्व मध्य प्रदेश के थाना मुगावली पहुंचे। वहां से वह लोग उसे बस से ललितपुर ले आए। 

ललितपुर स्टेशन पर पहुंचकर उन्होंने नेपाल जाने के लिए चेन्नई-लखनऊ एक्सप्रेस की टिकट ली और प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन का इंतजार करने लगे। इसी दौरान दिल्ली की ओर जाने वाली पंजाब मेल एक्सप्रेस करीब दो बजे प्लेटफार्म पर आई। इसी बीच रिश्तेदारों के बीच प्लेटफार्म नंबर तीन पर बैठा मानसिक रुप से बीमार खुशीराम एकाएक उठा और उसने पंजाब मेल एक्सप्रेस के इंजन के आगे छलांग लगा दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह देख वहां ट्रेन के इंतजार में खड़े दर्जनों लोगों के मुंह से चीखें निकल गईं और रिश्तेदार भी सन्न रह गए। जानकारी मिलने पर उप स्टेेशन अधीक्षक ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी, जिस पर शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें