फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर गांव में होगी चौकीदार की तैनाती

Tue, 07 Jun 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जनपद के हर गांव में पुलिस विभाग द्वारा एक चौकीदार की नियुक्ति की जाती है। यह वहां की हर गतिविधि की सूचना पुलिस को देते हैं। लेकिन, काफी समय से नई नियुक्तियां न होने के कारण कई गांव चौकीदार विहीन हो गए हैं। इससे सूचना तंत्र तो कमजोर हुआ ही, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी गड़बड़ा गई। अब नए सिरे से उन गांवों में नियुक्तियां किए जाने के निर्देश दिए गए हैं जहां पद खाली हैं।
विज्ञापन

 
जिले के  सभी गांवों में पुलिस विभाग द्वारा चौकीदार तैनात किए जाते हैं, इनकी जिम्मेदारी होती है कि वह अपने क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी घटना, संदिग्ध हालातों एवं पार्टीबंदी की सूचनाएं संबंधित थाने तक पहुंचाएं। वक्त बदला और इन चौकीदारों से मिलने वाली सूचनाएं पुलिस को मुखबिरों से मिलने लगीं। कुछ चौकीदार वृद्धावस्था के चलते रिटायर हो गए। इससे इनकी संख्या कम होने लगी। पुलिस का सूचना तंत्र तो कमजोर हुआ ही, गांव में अपराध पनपने लगे।

जिले की सभी 496 ग्राम पंचायतों में पुलिस के चौकीदार थे। चुनाव के समय इनकी बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में कुल 474 चौकीदार शामिल हुए थे। कई गांव ऐसे हैं, जहां चौकीदार नहीं है। इसलिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह ने सभी थानाध्यक्षों व थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्र में तैनात चौकीदारों की सूची मांगी है, ताकि जहां चौकीदार नहीं हैं, वहां उनकी नियुक्ति की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें