फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठवर के घरों में दौड़ा करंट

Mon, 04 Apr 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
current, lalitpur news - फोटो : demopic
विज्ञापन
बार (ललितपुर)। थाना बार के ग्राम कठवर में घरों में करंट दौड़ जाने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
विज्ञापन


ग्राम कठवर में दोपहर की बिजली कटौती के बाद सायं चार बजे आपूर्ति सुचारु हुई। एक घंटे बाद सायं करीब पांच बजे गांव में रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई और तेज धमाके के साथ आवाज हुई। इसी दौरान ट्रांसफार्मर से जुड़े घरों में करंट दौड़ गया, जिससे अफरा- तफरी मच गई और घरों में उपस्थित महिलाएं चीखने- चिल्लाने लगी। कुछ देर बाद बिजली की आपूर्ति बंद हो गई, लेकिन तब तक आधा दर्जन लोग करंट से झुलस गए।

आनन- फानन में उन्हें स्वास्थ्य केंद्र बार लाया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पूर्व उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम दीपक (19) पुत्र केशव पटैरिया है। युवक की मौत होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल से वापस ले गए, जिस पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को मेमो भेज दिया है। वहीं, लक्ष्मी (70) पत्नी रतीराम पटैरिया, पूनम पत्नी रामजी पटैरिया, शिवानी (16) पुत्री रामजी पटैरिया, सविता (12) पुत्री रामदयाल कुशवाहा, साक्षी (13) पुत्री ज्योति प्रकाश खरे करंट से झुलस गए। इनका उपचार स्वास्थ्य केंद्र बार में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें