फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे की हत्या, चाचा को धमकी

Sat, 11 Jul 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बांसी निवासी दुर्गा प्रसाद पुत्र भगौने यादव का आरोप है कि बीती नौ जुलाई को कसबा स्थित हाइवे पुल के नजदीक उसके भतीजे चाली की हत्या में नामजद करमवीर सिंह एवं सुजान सिंह ने उसे रोक लिया और मुकदमा वापस लेने को दबाव बनाने लगे। इंकार करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सुजान सिंह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जखौरा पुलिस ने दुर्गा की तहरीर पर हत्यारोपियों के खिलाफ धमकाने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मालूम हो कि बीती कुछ दिन पूर्व दोनों नामजद आरोपियों ने बांसी निवासी चाली की पीठ में धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी थी। मृतक के चाचा ने उनके खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

 जखौरा थानाध्यक्ष हाकिम सिंह ने शुक्रवार की दोपहर बाद कसबा बांसी में घेराबंदी करके चाली हत्याकांड में नामजद दूसरे आरोपी करनवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खंडहर से रक्त रंजित छुरी बरामद कर ली है। मालूम हो कि दूसरा आरोपी सुजान सिंह अदालत में आत्मसमर्पण कर चुका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें