कच्ची शराब सहित 11 महिलाएं पकड़ीं
- फोटो : demo
ललितपुर। कबूतरा जाति के लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद नगर के विभिन्न इलाकों में बिक रही कच्ची शराब के खिलाफ रविवार को अभियान चलाया गया।
रविवार को बाईपास रोड पर चेतक पुलिस के दो सिपाहियों के साथ कुछ कबूतरा जाति के लोगों ने मारपीट कर दी। इस पर सिपाही सुरजीत व बिंदा का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जानकारी मिलने पर एसपी मो इमरान के निर्देश पर समस्त चौकी प्रभारियों, स्वॉट और महिला पुलिस कर्मियों ने छापेमारी कर 11 महिलाओं को गिरफ्तार किया। महिलाओं के पास से 110 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। नगर के नर्सरी, बाईपास, गोविंद सागर के पास, कैलगुवां रोड, मंडी के पीछे सहित अन्य स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पकड़ी गयी महिलाओं के खिलाफ संबंधित चौकी इंचार्जों ने अलग- अलग कार्रवाई की। इस दौरान कई बच्चे भी कच्ची शराब बेचते पाए गए, जिन्हें छोड़ दिया गया।