फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले भागे प्रेमी-प्रेमिका पकड़े

Thu, 28 Jul 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। डेढ़ माह पहले घर से भागे प्रेमी युगल को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में हिंदू संगठन के सदस्यों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के नदीपुरा मुहल्ले में रहने वाले एक युवक का अपनी पड़ोसी हिंदू लड़की से प्रेम प्रसंग लंबे समय से चल रहा था। करीब डेढ़ महीना पहले दोनों अपने घरों से भाग गए। बुधवार दोपहर प्रेमी युगल टीकमगढ़ कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रेम विवाह के लिए जरुरी कागजात ेतैयार कराने लगे। हिंदू लड़की के दूसरे धर्म के लड़के से विवाह करने की खबर टीकमगढ़ के हिंदू संगठनों को मिल गई। 
जानकारी मिलते ही टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में भारी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्त्ता एकत्रित हो गए।

कार्यकर्ताओं ने प्रेमी युगल का जमकर विरोध किया, जबकि लड़की ने अपनी मर्जी से घर से भागने व शादी की इच्छा जताई। इसके बावजूद हिंदू संगठन के कार्यकर्त्ताओं ने विरोध जारी रखा। हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर टीकमगढ़ देहात थाना पुलिस मौके पहुंची और प्रेमी युगल को लेकर थार्ने पहुंची। 
विज्ञापन


थाने में भी हिंदू संगठन के कार्यकर्त्ता पहुंच गए और युवक पर कार्रवाई की  मांग करने लगे। पूछताछ में युवक ने अपना नाम और पता गलत बताया। आखिरकार युवक ने बताया कि वह ललितपुर कोतवाली के नदीपुरा इलाके का निवासी है और लड़की उसकी पड़ोसी है। 
विज्ञापन


 टीकमगढ़ देहात थाना पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी सदर कोतवाली को दे दी है। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली की एक टीम टीकमगढ़ के लिए रवाना हो गई है। फोन पर मिलने वाली सूचना में लड़की का नाम सुनने में गलतफहमी होने पर कोतवाली पुलिस एक अन्य लापता लड़की की माता को लेकर टीकमगढ़ रवाना हो गई थी, लेकिन थोड़ी देर बाद सही जानकारी होने पर महिला को बताया गया कि दूसरी लड़की को टीकमगढ़ पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें