फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में खुद ही जख्मी

Sun, 14 Feb 2016 11:43 PM IST
Harsh himself injured in firing
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली अंतर्गत ग्राम बरीकलां में गोद भराईं के दौरान हर्ष फायरिंग करना एक युवक का उस समय मंहगा साबित हुआ जब खोखा उसके सिर में ही धंस गया।
विज्ञापन


परिजन उसे गंभीर अवस्था में सीएचसी तालबेहट लाए, जहां से उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। सीएचसी आए उसके परिजनों ने चिकित्सकों को गुमराह किया, बाद में पुलिस के आने पर पूरा मामला साफ हुआ।

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को ग्राम बरीकलां में प्रहलाद सिंह के यहां गोद भराई का कार्यक्रम था। इसी मध्य गांव के कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग की। गांव के अरविंद सिंह पुत्र जुझार सिंह ने भी अपने तमंचे से फायरिंग की।
विज्ञापन


दो बार फायर मिस होने के बाद जब तीसरी बार उसने फायर किया तो तमंचे की नाल पूरी तरह से बंद न हो सकी और कारतूस का खोखा पीछे जाकर उसके सिर में घुस गया। उसे रात्रि में सीएचसी तालबेहट लाया गया। परिवारीजनों ने चिकित्सक डा. कैलाश बाबू को मरीज का छत से गिर कर घायल होना बताया, परंतु जब चिकित्सक ने सिर को देखा तो उसके अंदर गोली का खोखा था।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक सीएचसी गए। जब उन्होंने लोगों से कड़ाई से पूरी जानकारी ली तो पूरा मामला सामने आ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें