फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रीफिल करते पकड़ा गैस टैंकर, तीन गिरफ्तार

Sun, 14 Jun 2015 12:37 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली पुलिस ने झरर घाट के पास एक एलपीजी गैस टैंकर से सिलेंडराें में गैस रीफिल कराते दो युवकों सहित तीन लोगों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से एक दर्जन गैस सिलेंडर, एक मारुति कार, गैस कटर, रीफिल पाईप तथा 8000 रुपये की नगदी भी बरामद की। बाद में पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

शुक्रवार की रात समय करीब आठ बजे गैस से भरा गैस टैंकर क्रमांक एचआर 55 ई / 8262 बीना से झांसी की ओर जा रहा था। झरर घाट के हाईवे के नीचे चालक ने गैस टैंकर को रोक कर आसपास के लोगों के सिलेंडर में गैस भरने का कार्य प्रारम्भ कर दिया। इसी बीच किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर उपनिरीक्षक अशेष यादव, एचसीपी राजकुमार एवं सिपाही हजरत अल्ला के साथ मौके पर गए। मौके पर गई पुलिस ने मौके से गैस रीफिल कराते गैस टैंकर चालक को पकड़ा।
विज्ञापन



मौके से पुलिस का एक कार क्रमांक एमपी - 19 बी / 8001, गैस कटर एवं गैस रीफिल पाईप सहित एक दर्जन सिलेंडर बरामद किए, जिसमें से पांच गैस से भरे थे। पुलिस को मौके से आठ हजार रुपये की नगदी भी मिली। बाद में कोतवाली में तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिंन धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में गैस टैंकर चालक बसीम अहमद पुत्र वसीर निवासी  ग्राम रामपुर बझा थाना मानधाता जिला प्रतापगढ़, आकाश राय पुत्र निर्मल राय, रोहित अरिवार पुत्र फूलचन्द्र निवासी ग्राम बडौरा थाना बबीना जिला झांसी है।
विज्ञापन



आग लगने पर हो सकता था गम्भीर हादसा
तालबेहट (ललितपुर)। गैस रीफिल के गोरखधंधे में लगे लोग चंद पैसों की खातिर अपने एवं झरर घाट के पास निवास करने वाले लोगों के जीवन से खिलवाड़ करते थे। सूत्राें की मानें तो गैर टैंकर में आग लगने से कई किलोमीटर का क्षेत्र इसकी चपेट में आने से प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें