फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्च्युनर पलटी, दो की मौत

Thu, 16 Jun 2016 12:55 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
accident, lalitpur news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। झांसी-सागर रोड पर स्थित ग्राम गौना में बुधवार तड़के हृदयविदारक हादसा हो गया। तेज रफ्तार में आ रही फॉर्च्युनर कार असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में महाराष्ट्र के नांदेड निवासी दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा व किशोर घायल हो गए। हादसे का शिकार बना परिवार वृंदावन से कथा कराकर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के जिला नांदेड निवासी मुकुंद राठी के परिवार ने वृंदावन में श्रीमद्भागवत कथा कराई थी। छह से 13 जून तक चली कथा के बाद मंगलवार को भंडारा कर रात में ही राठी परिवार तीन गाड़ियों से नांदेड जाने के लिए वापस लौट रहा था। बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 26 पर गौना गांव के पास उनकी फॉर्च्युनर कार तेज गति में असंतुलित होकर पलट गई। तेज रफ्तार में होने के कारण गाड़ी उछलते हुए कई बार पलटी खाकर सड़क किनारे पलट गई।

गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, गाड़ी में सवार गोपाल दास (68) पुत्र रामकुमार व चालक शैलेश देशमुख (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। मुकुल राठी के चार वर्षीय पुत्र सक्षम व उसके केयर टेकर संतोष (14) को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


पीछे आ रही अन्य गाड़ियों ने तत्काल सभी लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर परीक्षण उपरांत गोपाल दास व शैलेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि सक्षम व संतोष को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें