फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हत्यारोपी गिरफ्तार, दो फरार

Sat, 15 Oct 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
murder case, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पाली के ग्राम बरौदिया राईन में दशहरे के दिन जमीनी विवाद को लेकर हुए हत्याकांड में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे हत्या में प्रयुक्त हथियार व गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। वहीं मृतक के परिजनों द्वारा घटना की जानकारी देने के दो घंटे बाद पुलिस के पहुंचने के लगाए गए आरोपों की जांच नाराहट क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


  पुलिस अधीक्षक डी प्रदीप कुमार ने शुक्रवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में बताया कि बरौदिया राईन में दोनों पक्षों के बीच 71 डिसमिल जमीन को लेकर छह माह से विवाद होता चला आ रहा था। पुलिस ने करीब छह माह पूर्व शांतिभंग की कार्यवाही की थी। 11 अक्टूबर की सुबह हजरत व उसका भाई नेपाल खेत की जुताई कर रहे थे, तभी यह सूचना पाकर विपक्षी वहां आ गए। आरोपियों ने खेत की जुताई कर रहे हजरत पर फायर झोंक दिया। साथ ही कुल्हाडी व लाठी डंडों से हमला बोल दिया। यह देख नेपाल भाग गया और पुलिस को सूचना दी। फायर की आवाज सुन बाइक से बचाने आये भाई नरेन्द्र सिंह की तमंचे से गोली मार कर व कुल्हाड़ी फरसे से हमला कर हत्या कर दी।

पुलिस ने मृतक के भाई नेपाल सिंह की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए ताबड़तोड़ दबिश दीं।  बृहस्पतिवार दोपहर कृपाल सिंह, जन्डेल सिंह व अजेन्द्र सिंह को पटऊआ तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं हत्या के मामले में पैरोल पर चल रहे आरोपी पुष्पेन्द्र को देर शाम बरौदिया राईन के जंगल से मार्शल गाड़ी व बंदूक सहित गिरफ्तार किया गया। पांचवे आरोपी शंकर सिंह को शुक्रवार सुबह ग्राम ठंगारी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस फरार चल रहे शालूराजा व अवतार की तलाश में जुटी हुई है।      
विज्ञापन


 यह हथियार हुए बरामद      
पुलिस को पुष्पेन्द्र सिंह के पास से देसी अद्दी 315 बोर व दो कारतूस, अजेन्द्र के पास से एक तमंचा व  एक कारतूस, शंकर सिंह के पास से एक तमंचा व कारतूस, कृपाल सिंह व जन्डैल सिंह के पास से कुल्हाड़ी व फरसा बरामद हुए।      
   
पाली एसओ की कार्यप्रणाली पर दिखाई नाराजगी       
पुलिस अधीक्षक ने पाली थानाध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की। एस पी ने पाली पुलिस पर घटनास्थल पर देर से पहुंचने के मामले में नाराहट क्षेत्राधिकारी कल्यान सिंह को जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें