फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में पिता- पुत्र की मौत

Thu, 14 Apr 2016 01:31 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में पिता- पुत्र की मौत - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली के ग्राम खोंखरा के पास मंगलवार की रात शादी कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे पिता व पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो  गई। डंपर में भिड़ने के बाद मोटर साइकिल में आग लग गई, गंभीर रुप से घायल हो चुके पिता- पुत्र आग की चपेट में आकर मौत हो गई। घटनास्थल का नजारा देखकर लोग सिहर उठे।
विज्ञापन

 मध्य प्रदेश के सागर जिला के थाना मालथौन के ग्राम सेमरा काछी निवासी पूरन सिंह (70)  पुत्र विजय सिंह अपने  पुत्र उधम सिंह (30) के साथ बानपुर में रिश्तेदारी में आयोजित सगाई समारोह में गए थे। कार्यक्रम मेें शामिल होकर मंगलवार की रात घर लौट  रहे थे, तभी खोंखरा गांव के पास सड़क पर खड़े पंक्चर डंपर में तेज  गति से दौड रही बाइक पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई और पेट्रोल में आग लग गई। टक्कर से गंभीर रुप से घायल पिता व पुत्र आग की चपेट में आ गए और मौके पर ही मौत हो गई।   दर्दनाक हादसा देख ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। घटना की सूचना  मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने डंपर व  जली हुई बाइक को कब्जे में ले लिया है। वहीं, मृतक उधम सिंह के भतीजे सोनू  यादव ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की रात उसके  दादा पूरन व चाचा उधम बानपुर रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे, तभी कचनौदा बांध के समीप तेज गति से आ रहे डंपर क्रंमाक (एमपी 20 एच बी 3524) ने ओवर टेक करते  समय टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल में आग लग गई, जिसकी  चपेट में आने से दोनों बुरी तरह जल गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।  घटना होने पर डंफर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित  की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें