फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मनचलों पर चलेगा पुलिस का डंडा

Thu, 14 Apr 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डमी
विज्ञापन
छात्राओं को इशारे करने वाले और बिना नंबर प्लेट के बाइक चलाने वाले युवकों की अब खैर नहीं है। अश्लील हरकत करने वाले युवक अब पुलिस कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे। ऐसे युवकों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने योजना तैयार कर ली है। पुलिस ने स्कूल टाइम पर सिविल वर्दी में जवानों को तैनात करने का फैसला किया है, जो शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखेंगे। जैसे ही उन्हें कोई युवक अश्लील हरकत करते या फिर बिना नंबर प्लेट के बाइक चलाते दिखेगा वह दबोच लेंगे।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि कुछ युवक स्कूल टाइम के दौरान छात्राओं को अश्लील हरकत करते थे। इतना ही नहीं वह बिना नंबर प्लेट की बाइक पर तीन लोग सवार होकर घूमते थे। ऐसे युवकों की लगातार रायपुररानी थाने में शिकायत आ रही थी। छात्राओं के अभिभावकों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अब ऐसे युवकों को सबक सिखाने का फैसला किया है। 

क्षेत्र के हेम सिंह शाहपुर, ब्राह्मण सभा के प्रधान अरविंद वशिष्ठ, हरमिंद्र नाथ शर्मा, ब्लाक समिति के पूर्व सदस्य धर्मपाल कश्यप, स्वर्णकार संघ के सदस्य गौरव वर्मा, हितेश मंगल, गौरव मित्तल, प्रदीप अग्रवाल, कृष्ण धीमान रत्तेवाली, बहादुर ककराली, राजू छाबड़ा, अमित सैनी गढ़ी, रामस्वरूप निरंकारी, मनीष गुप्ता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के लोगों ने इसी माह लगने वाले समलाशन देवी मेले को लेकर प्रशासन से विशेष ध्यान देने की मांग की है।    
विज्ञापन


कोट्स
थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि ऐसे युवकों को सबक सिखाने की प्लानिंग तैयार कर ली गई है। अश्लील हरकत करने वाले युवकों को बख्शा नहीं जाएगा। नियमित रूप से स्कूल टाइम में सिविल वर्दी में जवान तैनात होंगे, जो ऐसे युवकों पर नजर रखेंगे। वहीं, मेले की सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें