फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में पिता व पुत्र पर जानलेवा हमला

Mon, 01 Feb 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मुहल्ला छत्रसालपुरा में कुछ लोगों ने भूमि विवाद को लेकर पिता व पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन


मुहल्ला छत्रसालपुरा निवासी पवन कुमार जैन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे उसके पड़ोस में रहने वाले युवक अपने एक दर्जन साथियों के साथ उसके चबूतरे पर अवैध तरीके दीवार बनवा रहे थे।

जब उसने निर्माण कार्य रोकने को कहा तो आरोपी उसके साथ गालीगलौज करने लगे और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। आरोप है कि उसका गला घोंटकर मारने की कोशिश की गई, जिससे वह अचेत हो गया। इसके बाद आरोपी भाग गए। चीखपुकार सुनकर मुहल्लेवासी एकत्रित हो गए और उसे लेकर कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया। पुलिस ने आरोपी अशोक सोनी, उसके भाई सुरेश सोनी, सुरेश के दोनों पुत्र सचिन व दीप, महेश सोनी व उसके दोनों पुत्रों दिनेश सोनी, बड़े पुत्र और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसपी के आदेश पर रुकवाया निर्माण व सिपाही तैनात
शहर के मुख्य चौराहा वीर सावरकर चौक के पास हुई यह घटना पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर एसपी बालेंदू भूषण सिंह ने सदर क्षेत्राधिकारी ओमकार यादव को घटना स्थल का मुआयना करने भेजा। क्षेत्राधिकारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया और दीवार के निर्माण कार्य को बंद कराया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिपाहियों को मौके पर तैनात कर दिया गया है।

20 जनवरी को पालिका ने तोड़ा था निर्माण
मुहल्ला छत्रसालपुरा में हो रहे निर्माण कार्य के खिलाफ नगर पालिका ने सदर एसडीएम के आदेश पर 20 जनवरी को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। पीड़ित पवन कुमार जैन ने डीएम से पड़ोस में रहने वाले अशोक स्वर्णकार द्वारा अवैध तरीके से निर्माण कराने की शिकायत की थी। इस पर एसडीएम ने नगर पालिका को जांच के आदेश दिए थे। जांच में निर्माण अवैध पाया गया था और उसे ध्वस्त करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें