तालबेहट (ललितपुर)। राजमार्ग पर तरगुवां के पास तेज गति से आ रही एक बिना नंबर की कार ने एक बाइक सवार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया।
तहसील के ग्राम करमई निवासी अजय झा (22 वर्ष) सोमवार को दोपहर में अपनी बहन को लेकर बाइक क्रमांक यूपी - 94 /एस 1681 से तालबेहट आ रहा था, इसी दौरान सामने से आ रही एक बिना नंबर की सफेद कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दोनों लोग काफी दूर फिंक गए। चालक अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अजय को उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।