फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी को न बताएं एटीएम कोड

Tue, 01 Sep 2015 10:56 PM IST
ललितपुर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक करने की पहल की है। इसमें जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए एक नंबर भरोसा के बारे में जानकारियां दी जा रही हैं। मंगलवार को सदर सर्किल के विभिन्न गांव में चौपाल लगाई गईं। इस दौरान लोगों से कहा गया कि एटीएम कोड किसी को भी न बताएं।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर जाखलौन थानाध्यक्ष विवेक सिंह ने ग्राम कचनौदाकलां में जनचौपाल का आयोजन किया। पीड़ितों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण कर उनको एक नंबर भरोसे का के संबंध में जानकारी दी। इसी तरह, बानपुर थानाध्यक्ष रामबरन सिंह ने ग्राम गंगा सागर, थानाध्यक्ष मदनपुर ने ग्राम हंसेरा और क्षेत्राधिकारी क्राइम ओमकार सिंह ने चौकी राजघाट अंतर्गत ग्राम भरतपुर जन चौपाल लगाई। सीओ ने ग्रामवासियों को आगाह किया कि वे किसी को भी अपना खाता नंबर, एटीएम नंबर और कोड की जानकारी नहीं दें, क्योंकि साइबर अपराध से जुड़े लोग कोड पूछकर लोगों की जमापूंजी निकालकर हड़प लेते हैं। ग्रामीणों को एक नंबर भरोसा का के संबंध में जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन



मदद के लिए डायल करें यह नंबर
पुलिस कंट्रोल रूम  - 100
महिला हेल्प लाइन  - 1090
एक नंबर भरोसे का - 0512-231-0512
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें