ललितपुर (ब्यूरो)। न्यायालय के आदेश पर जाखलौन थाना पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्राम जीरोन निवासी सुंदर लाल अहिरवार ने कोर्ट में बताया कि उसके पुत्र विजय को गांव के ही दीपक ने साजिश के तहत मार डाला। विजय गांव में लाइट सही करने का काम करता था।
13 अगस्त को दीपक ने उसे बिजली के खंभे पर चढ़ाकर करंट लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। इस पर पुलिस ने दीपक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।