फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी ने आत्मदाह, पुत्र ने डूबकर दी जान

Sun, 02 Apr 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fasi, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
किसानों की उपज खरीद का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति और उसके पुत्र ने कर्ज के चलते अलग-अलग स्थानों पर आत्महत्या कर ली। पिता ने तिलक नगर आरामशीन झांसी में आग लगा कर और पुत्र ने शहजाद बांध तालबेहट में पानी में डूब कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सीओ कुंवर बहादुर सिंह ने शहजाद बांध का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

हरीराम पटैरिया और उनका छोटा पुत्र धर्मेंद्र किसानों की उपज खरीद का कारोबार करते थे।

पुलिस ने बताया कि किसानों की उपज का कर्जा होने के बाद जब किसानों ने उनसे तगादा किया तो वह लोग अपनी रिश्तेदारी में जाखलौन, ललितपुर रहने चले गए। शुक्रवार को हरीराम आरामशीन लौट आए। पुलिस के अनुसार शायद हरीराम के आते ही किसानों ने उनसे तगादा किया होगा, जिसके चलते शनिवार को उन्होंने अपने घर में आग लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

इसकी सूचना पर उसका छोटा पुत्र धर्मेंद्र दोपहर में बुलेरो से जाखलौन से आरामशीन आ रहा था। चालक के अनुसार रास्ते में उसने शहजाद बांध के पास उसने गाड़ी को रुकने के लिए कहा। चालक सतेंद्र लोधी निवासी जाखलौन ने गाड़ी रोक दी। इसके बाद धर्मेंद्र पानी में कूद गया। चालक को तैरना नहीं आता था। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर गई पुलिस तत्काल धर्मेंद्र को पानी से निकाल कर सीएचसी तालबेहट लेकर आई।
विज्ञापन


जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उनके अनुसार जहर खाने के बाद पानी में कूद कर आत्महत्या करने का मामला नजर आ रहा है।  तिलक नगर आरामशीन निवासी हरीराम पटैरिया के बड़े बेटे का नाम जितेंद्र है। उसकी एक पुत्री है। वह अपने पिता से अलग रह रहा है। हरीराम के पत्नी भी लकवा से पीड़ित हैं। 


एक साथ आई कई मुसीबतें
तालबेहट (ललितपुर)। इस परिवार पर एक साथ मुसीबतों का दौर आया है। व्यापार में लाखों रुपये के कर्ज,  मां का लकवा से पीड़ित होना और बड़े पुत्र का परिवार से अलग रहना। इसके बाद एक साथ पिता और पुत्र द्वारा आत्म धाती कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें